News

Jodhpur (Rajasthan) Road Accident सिर कुचलते हुए बाइक सवार के ऊपर से निकली बस:हादसा इतना दर्दनाक था सड़क से चिपक गई बॉडी, 5 बहनों का इकलौता भाई था

Jodhpur (Rajasthan) Road Accident जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र के पाल बाइपास पर बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दोपहर पौने 2 बजे के करीब हुई। युवक की पहचान साहिल (22) पुत्र मोहम्मद इमरान के तौर पर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि साहिल का सिर हेलमेट समेत ही फट गया और बॉडी सड़क से चिपक गई।

साहिल गुलिस्ता कॉलोनी का रहने वाला था और कंस्ट्रक्शन का काम करता था। हादसे में उसके सिर में चोट लगी। मौके पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से पुलिस साहिल को एमडीएम हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोपहर 1.45 बजे के करीब साहिल बाइक से कंस्ट्रक्शन के काम पर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। उसने हेलमेट लगा रखा था लेकिन हेलमेट भी टूट गया।
दोपहर 1.45 बजे के करीब साहिल बाइक से कंस्ट्रक्शन के काम पर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। उसने हेलमेट लगा रखा था लेकिन हेलमेट भी टूट गया।

परिजनों ने बताया साहिल अपने पिता के साथ कंस्ट्रक्शन का काम करता था। उसने कक्षा 10 तक पढ़ाई कर रखी थी। घटना वाले दिन भी कंस्ट्रक्शन काम के लिए पाल बाइपास की तरफ जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा हो गया। साहिल 5 बहनों का इकलौता भाई था।

पिछले कुछ समय से पिता के साथ ही कंस्ट्रक्शन का काम करता था। उसने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन जान बचाने के लिए ये नाकाफी साबित हुआ।

साहिल पांच बहनों का इकलौता भाई था। पिता के साथ कंस्ट्रक्शन का काम करता था।
साहिल पांच बहनों का इकलौता भाई था। पिता के साथ कंस्ट्रक्शन का काम करता था।

इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने के बाद से ही उसके परिजनों का बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद परिजन और आस पास रहने वाले लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। वहीं बोरानाडा थाना पुलिस ने बस जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व 13 सितंबर 2022 को स्कूल से घर लौट रहे पिता चाचा को टैंकर ने कुचल दिया था। इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं चाचा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। तीनो पाल गांव के ही रहने वाले थे।

हादसे के बाद गुलिस्ता कॉलोनी में कोहराम मचा है। साहिल 5 बहनों में एक ही भाई था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद गुलिस्ता कॉलोनी में कोहराम मचा है। साहिल 5 बहनों में एक ही भाई था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि पाल बाइपास पर सुबह से शाम तक भारी ट्रैफिक रहता है। सड़क के आसपास कई जगह पर अतिक्रमण भी हो रखे हैं। वहीं सर्विस लेन पर अव्यवस्थित खड़े रहने वाले वाहनों की वजह से भी जाम की स्थिति बनती है। यहां पिछले कुछ समय से फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।

यह भी पढ़ें

खेत में छुपे लेपर्ड ने दो किसानों पर किया हमला:मोही गांव में मचाया आतंक; वन विभाग की टीम पिंजरा लगाकर गई

राजसमंद जिले के मोही गांव के पास सालरमाला में गुरुवार को लेपर्ड ने दो लोगों पर हमला कर दिया। गांव में पिछले एक महीने से लेपर्ड का खौफ बना हुआ है। लेकिन लेपर्ड को अभी तक वन विभाग ने रेस्क्यू नहीं किया है। इस घटना के बाद लेपर्ड को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पिंजरा लगाया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर 3 बजे मोही गांव के शिवपुरी निवासी किसान कैलाश चन्द्र तेली अपने खेत पर पिलाई व रखवाली के लिए गया तो उस दौरान गेहूं की फसल में कुछ हलचल देखी जिसके बाद किसान घबरा गया। किसान ने जब पेड़ पर चढ़कर देखा तो धान के खेत में लेपर्ड घूमता दिखाई दिया।

Leave a Comment